Breaking News

जनसमस्या समाधान शिविर का पहला दिन : महीनों से बिगड़ा हैंडपंप सिर्फ डेढ़ घंटे में सुधर गया

  • विधायक, महापौर ने किया शुभारंभ : 21 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / नगर निगम दुर्ग के विभिन्न वार्डों में समस्याओं के निराकरण के लिए आज से जनसमस्या समाधान शिविरों की शुरूआत की गई। पहला शिविर पंचशील नगर वार्ड क्रमांक – 1 स्थित चन्द्रशेखर आजाद स्कूल में लगाया गया। शिविर में दुर्ग निगम क्षेत्र के वार्ड 1, 2 और 56 के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में सर्वाधिक प्रकरण आबादी पट्टा, पट्‌टा नवीनीकरण के निराकरण के लिए प्राप्त हुए हैं।

इससे पहले आज सोमवार को शिविर का शुभारंभ शहर विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि दुर्ग निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए शिविर का आयोजन किया गया है। इससे शहर के नागरिक लाभान्वित होंगे।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि शिविरों का आयोजन वार्डों में अलग-अलग दिन किया जा रहा है।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि संबंधित वार्ड पार्षद और नागरिक निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं। इस मौके पर एमआईसी सदस्य हमीद खोखर, वार्ड पार्षद मनीष साहू, कुमारी भारती, राकेश साहू, चमेली साहू व अन्य जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 126 आवेदन मांग से संबंधित हैं जबकि 21 आवेदन विभिन्न समस्याओं के हैं। समस्या से संबंधित सभी 21 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वार्ड पार्षद मनीष साहू की शिकायत पर बोरिंग की मरम्मत का काम सिर्फ डेढ़ घंटे में ही कर लिया गया। मांगों से संबंधित 126 आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देश दिये गए।

शिविर में सर्वाधिक 86 आवेदन आबादी पट्टा से संबंधित प्राप्त हुए। शिविर के दौरान विधायक, महापौर और आयुक्त ने वार्डों का भ्रमण भी किया और नागरिकों की समस्याएं सुनी। समस्या का त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिये गए। कल 10 मई मंगलवार को वार्ड क्रमांक 3, 4 और 5 में जनसमस्या समाधान शिविर गया बाई स्कूल गया नगर दुर्ग में लगाया जाएगा। सम्बंधित वार्डों के पार्षद और नागरिकों से अपील की गई है कि अपने वार्डों की समस्या का निराकरण कराने के लिए शिविर में पहुँचें।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!