- खाद्य विभाग द्वारा खाद्य तेल की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध की गई कार्रवाई
- निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक खाद्य तेल का भंडारण पाया गया
- खाद्य तेल का स्टॉक जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया
द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा खाद्य तेल की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। डोंगरगढ़ विकासखंड के न्यू पटियाला ट्रेडर्स और मिश्रीलाल धर्मचंद चोपड़ा किराना स्टोर्स की जांच के दौरान पता चला कि यहां भारत शासन से निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक खाद्य तेल का भंडारण किया गया है।
न्यू पटियाला ट्रेडर्स डोंगरगढ़ से 211 क्विंटल खाद्य तेल और मिश्रीलाल धर्मचंद किराना स्टोर्स से 67 क्विंटल खाद्य तेल जब्त किया गया। खाद्य तेल के स्टॉक को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच दल में खाद्य अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा, सहायक खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक खाद्य अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष रामटेके और खाद्य निरीक्षक राजनांदगांव अंगद ठाकुर शामिल थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
