- एक लाख बीस हजार… एक लाख 40 हजार … 1 लाख 85 हजार … मेरा 2 लाख …
- मुख्यमंत्री बोले…किसान की खुशहाली में ही मेरी खुशी
द सीजी न्यूज
एक लाख बीस हजार … एक लाख 40 हजार … 1 लाख 85 हजार … 2 लाख … ये आवाजें सुनकर किसी को भी लगेगा कि यहां किसी सामान की नीलामी हो रही है और बोली लग रही है। लेकिन … ऐसा नहीं है। ये ऋण माफी के वो आंकड़ें हैं, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सरगुजा के मंगरेलगढ़ के किसान भेंट मुलाकात के दौरान बता रहे थे। 
बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब किसानों से पूछा कि किस-किस का ऋण माफ नहीं हुआ है, कोई किसान है जिसे ऋण माफी का लाभ ना मिला हो ? इतना सुनते ही किसान अपने-अपने ऋण माफी की जानकारी मुख्यमंत्री को बताने लगे। सभी किसानों में अपनी ऋण माफी की रकम बताने की होड़ लग गई। किसानों की खुशी देखकर मुख्यमंत्री ने भी किसानों को बधाई दी और किसानों के लिए ताली बजाने कहा।
पटेला गांव के किसान रामकुमार गुप्ता ने बताया कि उनका 2 लाख रुपये का ऋण माफ हुआ था, जिससे उन्हें बहुत ही आर्थिक मदद मिली। रामकुमार ने बताया कि कर्जा माफ होने से उन्होंने ट्रेक्टर खरीद लिया, जिससे खेती और अच्छे से कर पा रहे हैं। इस बार उन्होंने 500 बोरा धान बेचा है, जिससे अच्छा लाभ हुआ है। इसके अतिरिक्त अब वे बच्चों को अच्छे से पढ़ा भी पा रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
