द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर को बहुत जल्द एक बड़ी सौगात मिलेगी है। दुर्ग रेलवे स्टशन का विस्तारीकरण और सौदर्यीकरण शीघ्र शुरू किया जाएगा। इससे दुर्ग शहर के निवासियों को स्टेशन में न सिर्फ विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी, बल्कि स्टेशन का स्वरूप भी बदलेगा। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बताया कि संसद के पिछले बजट सत्र में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्होंने दुर्ग स्टेशन के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया था, जिसे केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने तुरंत स्वीकार कर किया था। इस सम्बन्ध में विभागीय दिशानिर्देश जारी कर दिए थे।
इसी सिलसिले में स्थानीय रेल प्रशासन ने यात्रियों को और अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए दुर्ग स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण का प्रस्ताव पारित किया था। इसके लिए आर्किटेक्ट नियुक्त करने और प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी की जा रही है। सरोज पांडेय ने कहा कि दुर्ग के निवासियों की यह बहुत पुरानी मांग थी, क्योंकि शहर के विस्तार और आबादी के बढ़ने के साथ स्टेशन में सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी।
इसके अलावा स्टेशन के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता भी महसूस की जा रही थी, क्योंकि दुर्ग स्टेशन काफी पहले बनाया गया था। वर्तमान में इसका स्वरूप बदलने की सख्त जरूरत है। सरोज पांडेय ने कहा कि यह परियोजना के पूर्ण होने पर शहर के निवासियों को एक सूंदर और सर्वसुविधायुक्त स्टेशन मिलेगा। सरोज ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को धन्यवाद भी दिया जिन्होंने दुर्ग की जनता की इस मांग का सम्मान किया और इसे पूर्ण करने की पहल की।
इसके पहले सरोज पांडेय के प्रयासों से दुर्ग रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई कार्य रेलवे द्वारा किये गए थे। उनके प्रयासों से ही प्लेटफार्म में एस्कलेटर और लिफ्ट लगाया गया था। वृद्धजनों और निशक्तों के लिए बैटरी ऑपरेटेड कार भी सरोज पांडेय के प्रयासों से ही शुरू हुई थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
