Breaking News

अनियमितता की शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर

  • नवनिर्मित गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में करें विकसित – कलेक्टर
  • स्कूल के रख-रखाव, खेल सामग्री और इको क्लब की राशि में अनियमितता की शिकायत मिलने पर स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
  • स्कूल खुलने के पहले रंग-रोगन कराएं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें
  • लालबहादुर नगर के स्कूल के जीर्णोद्धार का कार्य गंभीरतापूर्वक करने के दिए निर्देश

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ विश्राम गृह में सभी विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नवनिर्मित गौठानों में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठान में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के अलावा गौठान में बाड़ी, मशरूम उत्पादन एवं पशुपालन, मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देना है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित करना है, जिससे समूह की महिलाओं को आजीविका मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। गौठान में हाथकरघा कार्य भी शुरू करें।

उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में 167 कार्य स्वीकृत है और 121 में कार्य जारी है। पेयजल के लिए कुल 236 हेण्ड पंप हैं। गर्मी के कारण जल स्तर कम हुआ है। समस्या आने पर इसका तुरंत निराकरण किया जा रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा स्कूल के प्राचार्यों को स्कूल के रखरखाव, खेल सामग्री और ईको क्लब के लिए राशि दी जाती है। कुछ स्कूलों में रसीद लेकर भुगतान करने की शिकायत प्राप्त हुई है। किसी भी स्कूल में ऐसी अनियमितता की शिकायत मिलने पर स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल खुलने के पहले रंग-रोगन कराएं और  साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

कलेक्टर ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के लिए अगले 10 दिन में खाता खुलना चाहिए। क्लब के सदस्य ट्री गार्ड बनवाएं और तालाब उद्यान व अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण करें। वन विभाग के अधिकारी से गौठान में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीओ से कहा कि लालबहादुर नगर के जीर्णशीर्ण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए शासन से डेढ करोड़ रूपए की राशि आबंटित की गई है। यह कार्य  गंभीरतापूर्वक करें और स्कूल निर्माण के लिए शीघ्र कार्य करें।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी से गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराने के निर्देश दिए। गंभीर कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार देने और एनीमिक गर्भवती माताओं और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, तहसीलदार राजू पटेल, जनपद सीईओ गिरिजा ठाकुर, बीपीएम चंद्रभान मन्नाडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!