Breaking News

विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगजनों के लिए भी बन सकते हैं प्राथमिकता राशन कार्ड – कलेक्टर

  • जो पात्र हितग्राही हैं, उन्हें लाभ दिलाएं

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / धमधा ब्लॉक के नंदिनी खुदिनी में आज सरपंचों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शासन के जन कल्याण योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, पेंशन जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी है कि अपने क्षेत्र में हितग्राहियों से निरंतर संवाद किया जाए। पेंशन के मामले में गरीबी रेखा की सर्वे सूची में होना आवश्यक है। राशन कार्ड के मामले में दिव्यांगजन, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं के प्राथमिकता वाले कार्ड बनाए जा सकते हैं। इस तरह पात्रता नियमों का जरूर ध्यान रखें।

कलेक्टर ने कहा कि पात्रता संबंधी जानकारी के बारे में जन जागरूकता फैलाएं। सरपंचों से कहा कि गांव में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंच की अहम जिम्मेदारी होती है। स्थानीय अमला गांव में प्रभावी सेवाएं दे रहा है या नहीं। वे नियमित रूप से समय पर आते हैं या नहीं। इन सब बातों पर सरपंच की मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौठानों के माध्यम से गांव को आगे बढ़ाएं। इसके लिए आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ाएं।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन भी उपस्थित थे। उन्होंने विस्तार से सरपंच और सचिवों से नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 15 वें वित्त के माध्यम से बुनियादी सेवाओं के लिए काफी कुछ कार्य किया जा सकता है। इस राशि का उपयोग कर गांव में बेहतर अधोसंरचना का निर्माण करें।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!