Breaking News

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बेमेतरा में किया सी-मार्ट का शुभारंभ

  • सुपर बाजार के तर्ज पर सी-मार्ट शुरू
  • ग्रामीण स्तर के देशी प्रॉडक्ट को शहरों में मिलेगा बड़ा बाजार
द सीजी न्यूज 
कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज बेमेतरा जिला मुख्यालय में सी-मार्ट का शुभारंभ मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी पूजा-अर्चना से किया। चौबे ने इस अवसर पर बेमेतरा जिले के लोगों को विशेषकर स्व-सहायता समूह की बहनों बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप महिला समूहों के उत्पाद के मार्केटिंग के लिए प्रथम चरण में जिला मुख्यालयों में सी-मार्ट खोले जा रहे हैं, ताकि समूहों के उच्च गुणवत्ता के वाजिब दाम पर लोगों को उपलब्ध हो सके। अब प्रदेश और जिले में महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे प्रोडक्ट सी-मार्ट में विक्रय हेतु उपलब्ध होंगे।
सुपर बाजार के
जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने सी-मार्ट का शुभारंभ करने के बाद वहां प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए महिला समूहों के उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने एकता महिला स्व-सहायता समूह चारभाटा बेमेतरा द्वारा संचालित गढ़कलेवा में बनाये गए छत्तीगढ़ी व्यंजन चिला, फरा, ठेठरी, चौसेला का स्वाद चखा और इसकी सराहना कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं दी।
देशी प्रॉडक्ट को शहरों
इस अवसर पर संसदीय सचिव व नवागढ़ के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, बेमेतरा के विधायक आशीष छाबड़ा, कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपन, पुलिस अधीक्षक धमेंन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ लीना मण्डावी, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला मंगत साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्गेश कुमार वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा होरी सिंह ठाकुर सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
हर जिले में शुरू हो रहे हैं सी मार्ट
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों को उनके हाथों से बनाए गए उत्पादों के लिए संगठित बाजार उपलब्ध कराने पूरे प्रदेश में सी-मार्ट स्टोर्स शुरू किए जा रहे है। इससे महिला समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में मदद मिलेगी। सी-मार्ट स्टोर में महिला समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के हर्बल साबुन, आचार, मसाले, मुर्रा, दोना-पत्तल, काजु, विभिन्न प्रकार के शर्बत, देवभोग के डेयरी प्रोडक्ट, कोरिया की हर्बल चाय, लेमन ग्रास चाय, विभिन्न ऑइल से लेकर डिश वॉशर, टायलेट फ्लोर क्लीनर, मशरूम पाउडर, शहद, तेल-गुड़, देसी चना, लाल चॉवल का पोहा, चॉवल का आटा से लेकर बेसन तिखुर और दूसरी स्थानीय खाद्य सामाग्रियां भी लोगों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा हर्बल प्रोडक्ट ईमली, हर्रा, बहेड़ा, आंवला, शहद जैसे वन उत्पाद की बिक्री की जा रही है। सी-मार्ट से हैंडलूम पर बने गमछे और अन्य आकर्षक सूती कपड़े भी खरीदे जा सकते है। इसके अलावा बेमेतरा जिले के ग्राम राखी में उत्पादित केला तना के रेशा से निर्मित हस्तशिल्प और हथकरघा से बने उत्पाद का भी विक्रय किया जायेगा।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!