द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम 14 मई को दोपहर 12 बजे बोर्ड मण्डल कार्यालय के सभा गृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in और https://www.results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के पहले हेल्पलाइन शुरू
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 13 मई से 2022 हेल्पलाइन शुरू की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सुबह 10.30 बजे शाम 5 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर +91-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान 13 मई से 23 मई तक कर सकते है। हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर द्वारा परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन और आगामी कक्षा में विषयों के चयन के संबंध में परामर्श (कैरियर कौउंसलिंग) देंगे और मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
