Breaking News

पानी की बर्बादी होने पर सख्त कार्रवाई : निगम की टीम घूम-घूम कर करेगी निगरानी

द सीजी न्यूज 

दुर्ग नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के कई क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति के संबंध में लोगों से जानकारियां ली। घर-घर पहुंच कर पानी का प्रेशर भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान कई नलों से पानी व्यर्थ बहते हुए पाए जाने पर और नल में टोटियां न होने पर निगम आयुक्त ने लोगो को समझाईश देते हुए कहा कि पानी का अपव्यय न करें।

उन्होंने आम नागरिकों से कहा कि पानी बहुमुल्य है। उसे व्यर्थ बहने न दिया जाए। खुले नलों में टोटियां लगाएं। भविष्य में किसी प्रकार की निजी नल कनेक्शनों में पानी व्यर्थ बहते पाये जाने पर संबंधितो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल गृह विभाग की पृथक टीम इसकी निगरानी करेगी।  निरीक्षण के दौरान नल जल कार्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!