Breaking News

रायगढ़ के स्टूडेंट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन : 10 वीं और 12 वीं दोनों के स्टेट टॉपर रायगढ़ जिले से

  • 12 वीं में रायगढ़ की कुंती साव टॉप पर : हाई स्कूल में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने किया टॉप
  • 12 वीं में रायगढ़ की कुंती साव ने हासिल किये 98.20 अंक 
  • सुमन पटेल ने 10 वीं की परीक्षा में हासिल किए 98.67 फीसदी अंक

द सीजी न्यूज 

आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम घोषित कर दिये गए। हाई स्कूल कक्षा 10 वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 10 वीं की टॉप 10 सूची में कुल 71 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं में रायगढ़ की कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टाप 10 की सूची में स्थान प्राप्त करने में 22 विद्यार्थी सफल हुए हैं।

हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी के टाप 10 की सूची इस प्रकार है – पूरी सूची देखने के लिए क्लिक कीजिये …

हाई स्कूल टाप 10 की सूची

हायर सेकेण्डरी के टाप 10 की सूची

  • रायगढ़ के स्टूडेंट्स ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन​​​​​​

रायगढ़ जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इस वर्ष के परिणामों में 10 वीं और 12 वीं दोनों कक्षाओं की प्रावीण्य सूची में पहला स्थान रायगढ़ जिले की छात्राओं ने हासिल किया है। कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में पहला स्थान रायगढ़ जिले की सुमन पटेल ने हासिल किया। वे 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी। वे मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा है। आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकंडरी स्कूल पुसौर की छात्रा कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। रायगढ़ जिले से 10 वीं में 17 व 12वीं में 4 छात्रों सहित कुल 21 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।

  • दसवीं की मेरिट लिस्ट में रायगढ़ जिले के 17 विद्यार्थी ,बालिकाओं ने मारी बाजी 

रायगढ़ जिले से 16 छात्राओं और 1 छात्र सहित कुल 17 विद्यार्थियों ने दसवीं की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। जिनमें प्रथम- सुमन पटेल, बरमकेला, 98.67ः, द्वितीय-मुस्कान अग्रवाल, रायगढ़, 98.17ः, पांचवें स्थान पर खीरमती राठिया, नवापारा टेण्डा, रायगढ़, नेहा तिवारी, खरसिया, देवकी पटेल, बंधापाली रायगढ़,रितु साव, तमनार, सहित 4 विद्यार्थी हैं सभी को 97.67ः अंक मिले हैं। छठवें स्थान पर नेहा प्रधान, सरिया, विनीता सुपकर, बरमकेला, अंजली नायक, बंधापाली रायगढ़, व नूपुर पटनायक, तमनार, हैं जिन्हें 97.50ः अंक प्राप्त हुए हैं। सातवें पायदान पर पायल डनसेना, सोंडका व धर्मेंद्र पटेल, बंधापाली हैं, इन्हें 97.33ः मार्क्स मिले हैं। आठवें क्रम पर नंदिनी यादव, कांटाहरदी रायगढ़ और एकता रानी साहू, बाँसपाली तमनार हैं जिन्हें 97.17ः अंक प्राप्त हुए है। 9 वें स्थान पर 97 प्रतिशत के अंक के साथ गढ़उमरिया रायगढ़ की ज्योति मेहर हैं। 10 वें स्थान पर कुसुम साव, बरमकेला और मेघा श्रीवास्तव, लोचन नगर रायगढ़ हैं, जिन्हें 96.83ः मार्क्स मिले हैं।

12 वीं की मेरिट लिस्ट में जिले के 4 छात्र

12 वीं की प्रावीण्य सूची में रायगढ़ जिले के 4 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनायी। जहां पहले स्थान पर कुंती साव हैं। लिस्ट में अभिनव वी एम एच एस स्कूल पुसौर के शिवम साव ने 5 वां स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 95.40: अंक मिले हैं। इसी तरह प्रावीण्य सूची में आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकंडरी स्कूल पुसौर के छात्र एकांत प्रधान को 95: अंक के साथ 6वां और नीति पांडेय को 94.60ः अंक के साथ 8 वां स्थान मिला है।

कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों को दी बधाई
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए जिला प्रशासन की ओर से बहुत बहुत बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!