Breaking News

अवैध प्लाटिंग के मामले में करें सख्त कार्रवाई : नियमित रूप से करें समीक्षा और दोषियों पर हो कार्रवाई : अकबर

द सीजी न्यूज 
दुर्ग / जिले की समीक्षा बैठक में आज प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने अवैध प्लाटिंग से संबंधित मामलों पर सख्त कार्रवाई करने कहा है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि अवैध प्लाटिंग को रोकने के लिए सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। ऐसे खसरों को ब्लॉक किया गया है और वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। अकबर ने कहा कि भवन निर्माण के लिए बगैर अनुज्ञा निर्माण शुरू कराने की मॉनिटरिंग भी करते रहें। अकबर ने बीज भंडारण की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी एसपी डॉ अभिषेक पल्लव से ली।

बैठक में कलेक्टर ने वार्डों में पेयजल की दिक्कत के कारण अमृत मिशन का विस्तारीकरण करने की जरूरत बताई। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग की हितग्राही मूलक सामग्रियां राज्य से आने के बाद हितग्राहियों को दी जाएगी। वन मंत्री ने इस साल और पिछले साल के वृक्षारोपण के टारगेट के संबंध में भी वन मंडल अधिकारी से जानकारी ली।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!