द सीजी न्यूज
भिलाई। भूपेश बघेल सरकार द्वारा जनआंदोलन को लेकर लगाई गई रोक के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में 16 मई को जिला मुख्यालयों में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। आज वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं, पार्षदों और भाजपा के छाया पार्षदों की आवश्यक बैठक ली गई।
भसीन ने बताया कि भूपेश सरकार अपने खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन से डर गई है। डर का नतीजा ही है कि कांग्रेस की सरकार के द्वारा धरना-प्रदर्शन-आंदोलन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नियम कानून बनाकर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भूपेश बघेल भूल चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ना तो डरता है और ना तो डराता है। भारतीय जनता पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सदैव लड़ाई लड़ते रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की कि 16 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भूपेश सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ बिगुल फूंकना है।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश ब्रिजपुरिया, भाजपा के जिले के महामंत्री शंकर लाल देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद जैन, प्रवीण पांडे, अनिल मिश्रा, महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, संतोष मौर्य, मुकेश अग्रवाल, त्रिलोचन सिंह, राजमणि दुबे, विनोद चेलक, धन राजू, भोला साहू, स्मिता दौड़के, रमेश दादर, दीपक रावना, सत्यादेवी जयसवाल, प्रहलाद शाह, प्रमोद सिंह, राकेश धनकर, योगेश साहू, राकेश नागदेव, निहारिका मिश्र, श्रीनिवास, दीपक, जय प्रकाश यादव, शरद विजबे, संतोष श्रीरंगे, मदन सेन, रमेश श्रीवास्तव, राजा बंजारे, अमोल दस, उधो जंघेल, बी.पी.तिवारी. कोमल लोधी, रामावतार वर्मा, मानिकलाल साहू, भीखम राजपूत, जे.पी. घनगोकर, अनीता वर्मा, प्रमिला दुबे, धनेश्वरी साहू, विजय शुक्ल, नागेन्द्र मिश्रा, राज कुमार साव, कवल साहू,अर्जुन साहू, कांता यादव, प्रदीप गुप्ता, सनी यादव, पियूष मिश्रा, पराग सिंह, लक्ष्मी साहू, चन्दन यादव, राज मणि दुबे, कंवर पाल सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
