Breaking News

परमेश्वरी आश्रम में श्रीमद भगवद कथा : श्रीकृष्ण के बाल लीला का प्रसंग सुनकर झूम उठे श्रद्धालु

द सीजी न्यूज

दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी आश्रम बघेरा में आयोजित सार्वजनिक श्रीमद भगवद महापुराण कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के छठवें दिन भागवताचार्य संत निरंजन महराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के सम्पूर्ण बाल लीला का दर्शन कराया। कोरोना काल मे दिवंगत मृतकों की आत्मा की शांति व सद्गति के लिए भगवद् कथा यज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुच रहे हैं। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली कथा सुनने के लिए देवांगन समाज के स्वजातीय बंधुओं के अलावा अन्य समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में प्रवचन का रसपान कर रहे हैं।

परमेश्वरी आश्रम में चल रहे कथा के छठे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव, पूतना वध, बाल लीला, माखन चोरी प्रसंग में भागवत मर्मज्ञ श्री भागवत आश्रम, लिमतरा के स्वामी गुरुदेव संत निरंजन महाराज ने कहा कि हर युग में मनुष्यों को सत्कर्म में प्रेरित करने के लिए और धर्म और कर्म के पालन के साथ संसार कर्तव्यमय हो, इसीलिये भगवान अवतार लेते हैं। स्वयं को जानने वाला सारे संसार को जान जाता है। अनुभूति ही ईश्वर है। परमात्मा का ध्यान करने वाला रामरथी है और रावण विरथ है। जिस आनंद को अन्तर्मुख से अनुभव किया जाये वही परमानंद है। जो सब में बसा हुआ है, वह वासुदेव अर्थात्‌ भगवान है।

आज छठवें दिन दुर्ग की पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर व पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, एल्डरमैन कृष्णा देवांगन भी कथा सुनने पहुंचे। उन्होंने माता परमेश्वरी के दर्शन कर प्रवचन कर्ता निरंजन महाराज से आशीर्वाद लेकर उनकी कथा का श्रवण किया। कथा श्रवण के दौरान दुर्ग जिला देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष पुराणिक राम देवांगन, राकेश देवांगन, मनहरण देवांगन, मनोहर देवांगन, भूषण देवांगन, कीर्ति देवांगन, चित्रलेखा देवांगन, डोमन देवांगन, पूर्व पार्षद अनिल देवांगन, अशोक देवांगन, धनुष देवांगन, मंगतू राम देवांगन, नूतन देवांगन, सखाराम देवांगन, गोविंद देवांगन, किरण देवांगन सहित समाज के सैकड़ों लोग कथा श्रवण में उपस्थित रहे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!