द सीजी न्यूज
भिलाई। मोहर्रम करबला कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी इज्तेमाई निकाह का आयोजन किया जाएगा। पिछले 22 साल से लगातार इज्तेमाई निकाह का यह आयोजन 22 मई रविवार को होगा। इज्तेमाई निकाह के लिए करबला कमेटी के सदस्यों से आवेदन फार्म लिए जा सकते हैं।
कमेटी की ओर से जानकारी दी गई है कि इसके लिए लड़का या लड़की पक्ष से किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाती है, बल्कि कमेटी की ओर से नवविवाहित जोड़े को घर का जरूरी सामान उपहार के रूप में दिया जाता है। कमेटी ने जरूरतमंद लोगों से इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
