द सीजी न्यूज
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालाजी नगर खुर्सीपार में हाईस्कूल परीक्षा 2022 का परिणाम उत्कृष्ट रहा। यहां के स्टूडेंट्स ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। पहली बार हाईस्कूल परीक्षा में कुल 42 विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें से 39 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस तरह स्कूल का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 9 है। 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 24 है।
कु कुसुम साहू ने 96.17 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुर्ग जिला के प्रावीण्य सूची में कुसुम साहू ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की संख्या काफी अधिक है। इनमें कुसुम साहू 96.1 प्रतिशत, जी पवन कुमार 93.7% , श्वेता साहू 93.6%, अमनदीप 93.5%, सुप्रिया 93.5%, जी प्रिया 92.5 पर्सेंट, श्रद्धा 92.17% ,वैभव शर्मा 95% अक्षय कुमार 89.3परसेंट, टिकेश्वर 89.3%, रिया चौधरी 88.17, कैफ रजा 88.5, प्रशांत राज 87.17, रेशमा 87.17%, राजा शर्मा 86.17%, लखविंदर 85.67% , आर.हिमांशु 88 5.67%, 85.67%, नीरजा 85.17% , सचिन 84.33%, गौरी 81.83% , नाजिया 82% , तनु गुप्ता 81.5%, सज्जना 81.5%।
स्कूल के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार, व्याख्याता श्रीदेवी सरिता टोपरे, प्रेमलता सिंह, प्रियंका, मधु अवस्थी, प्रधान पाठिका अमृतांजलि सिह, प्राथमिक प्रधान पाठिका मीनू लाल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
