Breaking News

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा को दी श्रद्धांजलि : परिवारजनों से मिलकर संवेदना जताई

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कैप्टन स्व. गोपाल कृष्ण पंडा के रायपुर मौलश्री विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कैप्टन स्व. पंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कैप्टन पंडा के परिजनों से मिल कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कैप्टन स्वर्गीय श्री गोपाल कृष्ण पंडा के रायपुर मौलश्री विहार स्थित आवास पर पहुंचकर

इस मौके पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य  सचिव सुब्रत साहू और सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे। 12 मई को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश में कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा और कैप्टन ए.पी. श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई थी। उदयपुर प्रवास से लौटने के बाद आज मुख्यमंत्री ने स्व. पंडा के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!