द सीजी न्यूज
आदर्श कन्या विद्यालय, दुर्ग की 12 वीं कक्षा की छात्रा साइना नाज दुर्ग जिले में तीसरे स्थान पर रही। 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साइना ने यह उपलब्धि हासिल करते हए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। साइना कॉमर्स विषय लेकर पढ़ाई कर रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन व दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने आज साइना के निवास पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर वोरा ने कहा कि प्रतिभावान छात्र छात्राओं की उपलब्धियों से दुर्ग शहर का गौरव बढ़ा है। इससे पहले दुर्ग जिले में प्रथम स्थान पर रही सारथी पारा की छात्रा माधुरी सारथी की उपलब्धि पर बधाई देने वोरा सबसे पहले स्लम बस्ती पहुंचे थे और माधुरी के परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी थी।
उनके साथ महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, वार्ड पार्षद नजहत परवीन, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमीज़ रज़ा, शाला प्राचार्या नीता भट्ट, शिक्षिका दत्ता मैडम, मोहसिन अली, चन्द्रवंशी मैडम व शाला विकास समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। साइना को प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक भी प्रदान किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

