द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोंटा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ से दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉक रजिस्टर समेत पर्चियों को देखा। इसी दौरान उन्हें एक बुजुर्ग मरीज अकेले बैठे मिले। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुजुर्ग मरीज के बाजू में जाकर बैठ गए और उनसे बातचीत कर सेहत का हाल जानने की कोशिश की।

बुजुर्ग केवल स्थानीय बोली को समझते थे। मुख्यमंत्री की भाषा नहीं समझ पाए तो उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री और बुजुर्ग के बीच दुभाषिया की भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग से पूछा कि नाम क्या है, बुजुर्ग मरीज ने अपना नाम मुचाकी बुधरा बताया। बताया कि वे टीबी के मरीज हैं। मुचाकी बुधरा दरभागुड़ा निवासी हैं और स्वास्थ्य केन्द्र में शारीरिक परेशानियों के कारण आए थे।
बुजुर्ग मरीज ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार है। मुख्यमंत्री ने फिक्रमंद होते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में अच्छे से इलाज कराइए और स्वस्थ होने के बाद ही घर जाइए। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशीलता और आत्मीयता भरे अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग अभिभूत हो गए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal