Breaking News

वोरा ने केलाबाड़ी में किया सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन : 19.96 लाख से सड़क होगी चकाचक

  • नागरिक सुविधाओं में वृद्धि के लिए लगातार लाई जा रही है राशि : वोरा

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ केलाबाड़ी में जलाराम मिष्ठान भंडार से मजार तक और त्रिलोचन बाल मंदिर के पीछे से रानी लक्ष्मी बाई चौक तक वार्ड 40 व 41 में 19 लाख 96 हजार रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य का वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, पार्षद हमीद खोखर, पार्षद नजहत परवीन, वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

भूमिपूजन के दौरान विधायक अरुण वोरा ने जिले में 12 वीं क्लास की टॉपर हरना बांधा दुर्ग निवासी माधुरी सारथी और  तीसरे स्थान पर रही केलाबाड़ी निवासी कुमारी साइना नाज को परीक्षा में सफलता के लिए बधाई दी। विधायक ने कहा निगम क्षेत्र के वार्डों में नागरिक सुविधाएं बेहतर बनाने लगातार फंड लाकर सड़क डामरीकरण, सीमेंटीकरण सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं। वोरा ने कांट्रैक्टर से बरसात शुरू होने के पहले निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक व महापौर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए वार्डवासियों को बधाई दी। महापौर ने कहा कि शहर के नागरिकों को बिजली, पानी-सड़क व नाली की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, राजकुमार नारायणी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, कन्या ढीमर, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, जगमोहन ढीमर, प्रीति साहू, हाजी नवाब, अजहर जमील, शिवाकांत तिवारी, सुरेश भैंसारे, देबू यादव, राकेश यादव, मोहम्मद उमरदीन, सैय्यद शाकिर अली, इक़बाल अली, अमजद अली, अब्दुल वहीद, इरशाद रिजवी ,अब्दुल लतीफ खान, रमीज़ रज़ा, अतीक अहमद, मुस्तफा रज़ा, समीर अली, विकास यादव, आरिफ, ज़मीरुदीन, अय्यूब, आबिद चौहान, बाकर भाई, पाशी अली, वहीद चौहान, साबिर, कय्यूम, अल्ताफ कुरैशी, शेख नियजुद्दीन, हाजी हबीब, प्रकाश शिवणकर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!