Breaking News

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए 19 जून और 3 जुलाई को प्रवेश परीक्षा

  • मुख्यमंत्री के फैसले पर राज्य के मूल निवासी विद्यार्थियों को परीक्षा फीस में मिलेगी पूरी छूट
  • बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
  • 26 और 29 मई तक लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव / प्रदेश के नर्सिंग महाविद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की गई है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा 19 जून 2022 को और एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई 2022 को होगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले को अमल में लाते हुए इस बार इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी परीक्षाथियों से किसी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले राज्य के मूल निवासी सभी विद्यार्थियों को परीक्षा फीस पटाने से छूट मिलेगी।

व्यवसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। एमएससी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 मई तक लिए जाएंगे। आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 27 से 29 मई तक किया जा सकेगा। एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 30 मई से एक जून तक ही हो सकेगा।

बीएससी नर्सिंग, एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, प्रवेश परीक्षा नियम, पाठ्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड की जा चुकी है। इच्छुक परीक्षार्थी इस वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!