Breaking News

जोगी नगर के सैकड़ों परिवारों को दूसरी जगह विस्थापित न करें, जहां निवास करते हैं, वहीं पर दें भूमि का पट्‌टा : वोरा

द सीजी न्यूज 

विधायक अरुण वोरा ने एसडीएम विनय पोयाम और निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से कहा है कि वार्ड 49 जोगी नगर के रहवासियों को दूसरी जगह विस्थापित न किया जाए। जोगी नगर के निवासी जिस जगह पर निवास करते हैं, उन्हें उसी भूमि का पट्‌टा दिया जाए। वोरा ने शनिवार को कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से भी कहा है कि तालाब के किनारे 40-50 साल से बसे लोग पट्‌टे की मांग कर रहे हैं। उन सभी लोगों ने पट्‌टे देने की मांग करते हुए आवेदन किया है। सभी के आवेदनों को ध्यान में रखते हुए पट्‌टे का यथाशीघ्र वितरण किया जाए।

इससे पहले आज सुबह वार्ड 49 जोगी नगर के नागरिकों ने पार्षद भास्कर कुंडले के साख वोरा निवास पहुंचकर विधायक अरुण वोरा से मुलाकात  की। नागरिकों ने कहा कि उन्हें दूसरी जगह विस्थापित न किया जाए। जिस जगह पर उनका निवास है, उन्हें वहीं पर रहने दिया जाए और पट्‌टा भी दिया जाए। वोरा ने नागरिकों की मांग सुनने के बाद एसडीएम और निगम कमिश्नर को जोगी नगर के नागरिकों को दूसरी जगह विस्थापित न करने के निर्देश दिये हैं।

नगर निगम की नोटिस मिलने से लोग परेशान

दरअसल नगर निगम ने कई स्लम बस्तियों के नागरिकों को नोटिस जारी की है। आवासीय योजना के तहत स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को पक्के आवास देने नोटिस जारी करते हुए वर्तमान झुग्गी बस्ती को खाली करने कहा गया है। जोगी नगर के लोगों को भी नोटिस जारी की गई है। इसी के बाद लोग वोरा निवास पहुंचे और विधायक से अनुरोध किया कि उन्हें उसी जगह पर रहने दिया जाए। साथ ही पट्‌टा भी दिया जाए।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!