द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राज्य कैंसर संस्थान का वर्चुअल भूमिपूजन किया। राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी।

राज्य कैंसर संस्थान में 100 बिस्तर बिस्तरों वाले अत्याधुनिक कैंसर वार्ड और 20 बिस्तरों का अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े।
मुख्यमंत्री निवास में विधायक शैलेष पांडेय और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ मनिंदर कौर द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
