द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जैव विविधता पर विभिन्न लेखकों की 6 पुस्तकों का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लेखक डॉ. शिवाजी चवन की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ स्टेट बॉयो डायवर्सिटी स्ट्रेटेजी एण्ड एक्शन प्लान 2022-30‘, भारतीय वन सेवा के अधिकारी रामकृष्णा की गुरू घासीदास टाईगर रिजर्व में गुफा शैल चित्रों पर केन्द्रित पुस्तक ‘शेड्स ऑफ पास्ट‘, गौरव निहलानी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, वसुन्धरा प्राकृतिक संरक्षण समिति की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ में ईको पर्यटन – संभावनाएं एवं चुनौतियां‘, शैलेन्द्र उईके और भारतीय वन सेवा के श्रीनिवास टी. की पुस्तक ‘अ फिल्ड गाईड टू फॉरेस्ट ग्रासेस ऑफ छत्तीसगढ़‘, डॉ. विवेक कुमार सिंघल व डॉ. हेमकांत चंद्रवंशी अंकित सेवा संस्थान की पुस्तक‘ बायोडायवर्सिटी इन छत्तीसगढ़्स स्वाईल‘ और ‘इनसेक्ट बायोडायवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़‘ का विमोचन किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
