Breaking News

वोरा के सख्त निर्देश पर शुरू हुआ जीई रोड का डामरीकरण : बारिश से पहले मिनीमाता चौक तक किया जाएगा बीटी रिनीवल

द सीजी न्यूज 

जीई रोड का डामरीकरण आज से शुरू हो गया। साइंस कॉलेज के सामने जीई रोड पर बीटी रिनीवल कार्य का जायजा लेने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने के निर्देश दिये। वोरा पिछले 6 महीने से पीडब्लूडी अफसरों को जीई रोड का डामरीकरण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दे रहे थे। हाल ही में वोरा ने पीडब्लूडी के ईई को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पहले हर हाल में डामरीकरण कर लिया जाए। वोरा के सख्त निर्देश पर आज से डामरीकरण कार्य प्रारंभ हो गया।

आपको बता दें कि करीब 64 करोड़ की लागत से नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक डामरीकरण, सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत नेहरू नगर चौक से ओवरब्रिज के बटालियन छोर तक डामरीकरण कार्य हो चुका है। अब ओवरब्रिज के साइंस कालेज छोर से मिनीमाता चौक तक डामरीकरण कार्य शुरू किया जा रहा है। 

वोरा ने बताया कि बरसात से पहले पुलगांव चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जीई रोड पर काफी जगहों पर गड्‌ढे हो गए थे। सड़क ऊबड़खाबड़ हो गई थी। नागरिकों की सुविधा के लिए उन्होंने सड़क डामरीकरण कार्य करने कहा। डामरीकरण कार्य पूरा होने पर जीई रोड में आवागमन करने वाले हजारों लोगों को  बेहतर सुविधा मिलेगी। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से जीई रोड पर सभी चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित प्रोजेक्ट के अन्य कार्य समय पर पूर्ण करने कहा है।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!