Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाल चीटियों से बनी चापड़ा चटनी का स्वाद चखा : बस्तर में खानपान में विविधता की तारीफ की

द सीजी न्यूज 

बारसूर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रामलाल नेगी के घर भोजन ग्रहण किया। उन्होंने बस्तर के हाट बाजार का सबसे चर्चित पकवान चापड़ा चटनी का स्वाद भी लिया। चापड़ा चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है और इसमें औषधीय गुण भी होते है। चापड़ा चटनी आम के पेड़ के पत्तों में रहने वाली चीटियों से बनाई जाती है।

बस्तर आने वाले पर्यटकों का एक आकर्षण चापड़ा चटनी भी होता है। इसके साथ ही उन्होंने छिंदाड़ी भी चखी। यह छिंद की एक विशेष किस्म की चटनी होती है। पूरे बारसूर क्षेत्र में छिंद के पेड़ बहुतायत में पाए जाते है, जिसकी चटनी काफी प्रचलित है। सीए को तीखूर की बर्फी परोसी गई। इड़हर की सब्जी को इस क्षेत्र में सैगोड़ा कहा जाता है, यह कोचई के पत्ते से बनाई जाती है, सीएम ने इसका स्वाद भी लिया।

इसी प्रकार जोंदरा (मक्का) का पेज भी परोसा गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बस्तर में यहां का अलग-अलग तरह का पारम्परिक खाना खाकर मुझे बहुत अच्छा लगा। खान-पान में इतनी विविधता है। मुख्यमंत्री ने भोजन ग्रहण के बाद उनके परिजनों को भोजन के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट किया।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!