द सीजी न्यूज
चेतना महिला पुलिस स्वयंसेविका को दोबारा स्थायी रूप से बहाल करने के लिए दुर्ग और कोरिया जिले की चेतना महिला पुलिस स्वयंसेविकाओं ने आज राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय से मुलाक़ात की। उन्होंने सरोज पांडेय को अपनी १२ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा।
सरोज पांडेय ने आश्वस्त करते हुए कहा कि चेतना महिला पुलिस स्वयंसेविकाओं को स्थायी रूप से बहाल करने के लिए वे उचित पहल करेंगी। इन स्वयंसेविकाओं की सेवाएं 1 अप्रैल से नहीं ली जा रही हैं। सरोज पांडेय ने उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद मदद करने का आश्वासन दिया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

