- शहर में विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं : नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता – विधायक
- जनता की मांग के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी – महापौर
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर के मार्केट एरिया में वार्ड क्रमांत 30 और 31 में सड़क डामरीकरण कार्य का विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। दरगाह के बाजू से प्रशासनिक भवन होते हुए जवाहर चौक तक और वार्ड क्रमांक 32 में राम मंदिर से दुर्गा मंदिर होते हुए तमेर पारा चौक तक कुल 56.46 लाख की लागत से सड़क का डामरीकरण किया जाएगा।
भूमिपूजन के बाद विधायक और महापौर ने पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में सड़क डामरीकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। भूमिपूजन के अवसर पर सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, शंकर सिंह ठाकुर, जमुना साहू, मनीष बघेल, पार्षद सतीश देवांगन, नीता जैन, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, कृष्णा देवांगन, अजय गुप्ता, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, कन्या ढीमर, राजकुमार वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, विकास यादव, राजू बक्शी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले, यह उनकी प्राथमिकता है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा शहर विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में शहर के 60 वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शहर में सड़क, नाली, पानी और बिजली से जुड़े हर काम हो रहे हैं। इन कार्यों में और तेजी आएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

