द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बड़े किलेपाल में लगे हाट बाजार में जब पहुँचे तो वहां चूड़ी-बिंदी की दुकानें सजी थी। एक दुकानदार बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया।
बसंत ने आवाज दी … कका, काकी के लिए बिंदी लेते जाइये। यह सुनकर मुख्यमंत्री अनायास मुस्कुरा दिए। उन्होंने दुकान के सामने रुक कर अपनी धर्मपत्नी के लिए बिंदी, मेहंदी की खरीदारी की।
यह सीन देखकर आसपास खड़े लोग भी मुस्कुराने लगे।
बड़े किलेपाल में मोशू पोयाम ने पारंपरिक पटका, कलगी, महुआ माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया
बड़े किलेपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोशू पोयाम ने पारंपरिक पटका, कलगी, महुआ माला पहनाकर स्वागत किया। मोशू पोयाम के मुख्यमंत्री को बताया कि सुबह 8 साल के बेटे पवन को बताया कि आपके कार्यक्रम में आ रहा हूं, तो साथ आकर आपके साथ फोटो लेने की जिद करने लगा। ये सुनकर मुख्यमंत्री ने पवन पोयाम से साथ फोटो खिंचवाई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


