Breaking News

सुदूर बस्तर के एक गांव में … मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ …

टीचर हों या स्टूडेंट्स … सभी को सीएम भूपेश बघेल के साथ सेल्फी लेने का क्रेज है …

द सीजी न्यूज

सुदूर बस्तर के लोहंडीगुड़ा गांव में खुले स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सेल्फी लेते स्टूडेंट्स और टीचर्स के चेहरों को देखिये … ये तस्वीरें बता रही हैं कि सीएम की लोकप्रियता का ग्राफ कितना ज्यादा है। सीएम भूपेश बघेल बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंटा, बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों के सुदूर गांवों में जा रहे हैं और हर जगह सीएम के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच जाती है। 

ये मुस्कुराते चेहरे बता रहे हैं … कका की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है…

और जब … मुख्यमंत्री खुद हाथ में मोबाइल लेकर कहते हैं कि चलो, अब मैं भी आपके साथ सेल्फी लेता हूं … तो क्या छोटे और क्या बड़े …  हर किसी के चेहरे पर खुशियां फूट पड़ती है …

यहां स्टूडेंट कह रही हैं … सीएम सर, हम भी लेंगे सेल्फी   

हल्के-फुल्के अंदाज में बच्चों के साथ हंसी-मजाक करते हुए सेल्फी ले रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल …

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित रोजगार व अन्य क्षेत्रों में जितनी योजनाएं शुरू की हैं, उससे प्रदेशवासी बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री को अपने करीब पाकर यही खुशी छलक पड़ती है। मुख्यमंत्री का सभी लोगों के साथ अपनेपन का भाव और आत्मीय व्यवहार देखने के बाद लोगों की खुशी दोगुनी हो जाती है।

 

 

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!