- ईई एके श्रीवास को सख्त हिदायत दी : डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग खुद करें : दफ्तर से बाहर सड़क पर निकलकर क्वालिटी जांचे
- बारिश से पहले पूरा करें बीटी रिनीवल कार्य : डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट का काम भी पूरा करें
द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज पीडब्लूडी अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि जीई रोड का डामरीकरण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोरा ने सख्त लहजे में कहा है कि बारिश शुरू होने से पहले हर हाल में डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाए। दिन रात काम जारी रखने के साथ ही क्वालिटी पर नजर रखना जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान वोरा को जानकारी दी गई कि सड़क डामरीकरण कार्य की मॉनिटरिंग करने पीडब्लूडी के ईई अशोक श्रीवास अभी तक एक बार भी नहीं आए है। इस पर वोरा ने आक्रोशित होते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर डामरीकरण की क्वालिटी खराब मिलने पर उच्च स्तरीय शिकायत की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वोरा ने पीडब्लूडी के ईई एके श्रीवास को निर्देश देते हुए कहा है कि वे फील्ड पर रहकर डामरीकरण कार्य की मॉनिटरिंग करें।
डिवाइडर का काम भी तत्काल पूरा किया जाए। वोरा ने पॉलिटेक्निक कालेज के सामने फुटपाथ पर मैकेनिकों के गैरेज व दुकानों को न हटाने के निर्देश भी दिये। वोरा ने कहा कि शहर का विकास जरूरी है, लेकिन इससे लोगों के रोजगार या व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ाना चाहिए। वोरा ने स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी बिना देर किये पूरा करने के निर्देश दिये हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
