- बॉडीगार्ड गया था चाय पीने, उसी समय हुआ हमला
द सीजी न्यूज
तमिलनाडु भाजपा के एससी / एसटी विंग के केंद्रीय जिला अध्यक्ष बालचंद्रन की राजधानी चेन्नई के चिंताद्रिपेट इलाके में तीन अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हमलावरों ने बालाचंद्रन पर चाकू से सैकड़ों वार किये। मृतक बालचंद्रन को राज्य सरकार द्वारा एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) प्रदान किया गया था क्योंकि उन्हें कई बार बदमाशों ने धमकी दी थी। चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जीवाल ने कहा कि यह हत्या पिछली दुश्मनी का मामला लग रहा है।

बॉडीगार्ड गया था चाय पीने, तभी हो गया हमला
बालाचंद्रन का पीएसओ चाय पीने गया था, तभी बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति बालाचंद्रन की हत्या करने आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी हत्या स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
