- जनसमस्या समाधान शिविर में मिली शिकायतों को दूर करने वार्डों में जाएं अधिकारी
द सीजी न्यूज
जनसमस्या निवारण शिविर में मिल रही शिकायतों और समस्याओं का तत्काल निराकरण करने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। वोरा ने आज कंडरापारा में वार्ड 34, 35 और 36 के नागरिकों के लिए जनसमस्या समाधान शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि सिर्फ समस्याओं और शिकायतों का पुलिंदा जमा करने से काम नहीं होगा। सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण भी होना आवश्यक है। वोरा के साथ महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम के वित्त प्रभारी दीपक साहू सहित वार्ड पार्षद भी मौजूद थे।
वोरा ने कहा कि नगर निगम के कई वार्डों में जलसंकट की शिकायत अभी तक नहीं सुलझी है। दीपक नगर, आमदी मंदिर वार्ड, सिंधी कॉलोनी एरिया में काफी कम पानी सप्लाई हो रहा है। कम प्रेशर और कम समय तक नल खुलने से लोग परेशान हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायतें भी मिली है। सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।
वोरा ने कहा कि निगम अधिकारियों को तत्परतापूर्वक जनसमस्याओं का निराकरण करना चाहिए। डेढ़ सौ करोड़ की लागत से अमृत मिशन प्रोजेक्ट का लोकार्पण होने के बावजूद गर्मी में जलसंकट की शिकायतें मिलना गंभीर मुद्दा है। वोरा ने निगम अफसरों को शहर के वार्डों में जलसंकट की समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिये हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

