Breaking News

उरला डायवर्सन का काम दो महीने से बंद : अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा करे जल संसाधन विभाग : वोरा

  • समय पर बचा काम पूरा न होने पर ढाई सौ किसानों को होगी परेशानी

द सीजी न्यूज 

उरला डायवर्सन का काम पिछले 2 माह से बंद पड़ा है। करीब एक करोड़ की लागत से डायवर्सन का काम होने पर लगभग 4 सौ एकड़ खेत में अपासी होने की संभावना है। ऐसा न होने पर उरला के ढाई सौ से ज्यादा किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। विधायक अरुण वोरा ने उरला डायवर्सन के बंद पड़े कार्यों का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग के अफसरों को यह कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

वोरा ने बताया कि उरला के पार्षद जमुना साहू और बृजलाल पटेल ने स्थानीय किसानों की समस्या से अवगत कराया है। जनवरी से काम शुरू हुआ है, अभी काफी काम बचा है। पांच स्थानों पर पुलिया निर्माण के साथ ही 12 सौ मीटर चैनल का निर्माण किया जाना है। नहर की मिट्‌टी हटाने का काम भी नहीं हुआ है।

किसानों ने समस्या बताते हुए कहा कि यह कार्य प्राथमिकता से पूरा कराने की मांग की है। वोरा ने जल संसाधन विभाग के अफसरों से कहा कि बारिश शुरू होने से पहले यह काम पूरा किया जाना चाहिए। पखवाड़े भर के भीतर यह काम पूरा न होने पर लगभग 250 से ज्यादा किसानों को शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

वोरा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से कोई भी किसान वंचित न होने पाए, इसके लिए सभी आवश्यक कार्य तत्काल पूरे किये जाएं। किसानों ने बताया कि कलेक्टर जनदर्शन में भी काम बंद होने की शिकायत करते हुए कार्य तत्काल पूरा कराने की मांग की गई है। समय रहते नहर से सिल्ट हटाने सहित डायवर्सन का काम होने के बाद ही अपासी हो पाएगी।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!