Breaking News

गोंडवाना अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ ने शिक्षक की गिरफ्तारी के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

  • संसदीय सचिव इंद्र शाह मंडावी को सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव / गोंडवाना अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ विकासखण्ड मोहला द्वारा कन्या शिक्षा परिसर में पदस्थ प्रधानपाठक होल्कर सलामे के सम्बंध में संसदीय सचिव इन्द्र शाह मण्डावी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन द्वारा दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।

कन्या शिक्षा परिसर अम्बागढ़ चौकी में पदस्थ शिक्षक होल्कर सलामे को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आदिवासी समाज ने इस मामले में आपसी रंजिश की आशंका व्यक्त करते हुए शिक्षक की गिफ्तारी का पुरजोर विरोध किया है। गोंड़वाना समाज के पदाधिकारियों ने बुधवार 25 मई को विधायक मण्डावी से मोहला स्थित उनके निवास में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी के प्रकोष्ठ के संभागीय उपाध्यक्ष मन्ने सिंह मंड़ावी, ब्लाॅक अध्यक्ष शिव कलामे, उपाध्यक्ष जगत कारचे, अश्वन बोगा, शिवशंकर कोर्राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पदाधिकारियों ने विधायक को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षक होल्कर सलामे वर्तमान में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं और वे किसी भी गलत कार्य करने में अक्षम है। विधायक ने प्रतिनिधि मण्डल के समक्ष थाना प्रभारी अम्बागढ़ चौकी से चर्चा कर केस डायरी जल्द आगे भेजने की बात कही। उन्होंने होल्कर सलामे की धर्मपत्नी रेखा सलामे को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष शिव कलामे ने कहा कि इस घटना में विकलांग प्रधान पाठक होल्कर सलामे को संस्था के कुछ लोगों के द्वारा षड्यंत्र-पूर्वक फंसाया जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य जिला में आदिवासी कर्मचारियों को ही षड्यंत्र पूर्वक फंसाने व प्रताड़ित करने के कारण समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। इस प्रकरण का शीघ्र निराकरण न होने और दोषियों पर कार्रवाई न होने पर आदिवासी समाज सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगा।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!