Breaking News

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण : अव्यवस्थित निर्माण न करने दिये निर्देश

– हमर लैब की अधोसंरचना और ब्रांडिंग की प्रशंसा
– मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिक्रमण की गई दुकानों को हटाने के दिए निर्देश
– पीजी हॉस्टल निर्माण और पब्लिक कैटींन शुरू करने के दिए निर्देश
– मेडिकल कॉलेज में एक फ्लोर का निर्माण और करने कहा

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा की प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी ने आज जिला चिकित्सालय बसंतपुर और शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री का निरीक्षण किया। उन्होंने हमर लैब के अवलोकन के दौरान अधोसंरचना और ब्रांडिंग की प्रशंसा की। आवश्यक मशीन की कमी के संबंध में जानकारी लेते हुए शीघ्र राज्य शासन से उपलब्ध कराने कहा।

डॉ. द्विवेदी ने पोषण पुर्नवास केन्द्र में अभिभावकों से चर्चा के दौरान खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। बच्चों के भोजन में हरी सब्जियां अवश्य शामिल करने कहा। जिला चिकित्सालय के पुराने भवन की मरम्मत करने और क्लास रूम में डिप्लोमा कोर्स के लिए स्वीकृति के लिए राज्य स्तर पर पत्र लिखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय को ई-अस्पताल बनाने के कार्य में तेजी लाएं।

शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में उन्होंने प्रकाश और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। साफ कहा कि अव्यवस्थित निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। मेडिकल कॉलेज में एक फ्लोर का निर्माण और करने सीजीएमएससी को प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा। उन्होंने पीजी हॉस्टल निर्माण और पब्लिक कैटींन प्रारंभ करने कहा। रैनबसेरा भवन का तत्काल उपयोग शुरू करने के निर्देश दिये।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिक्रमण की गई दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर  डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, डीपीएम गिरीश कुर्रे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!