द सीजी न्यूज
भाजपा ने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में 1 जून को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। भाजपा सांसद सरोज पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की उपस्थिति में आज भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी। आज चारों भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने पर फोकस किया गया।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि नगर निगम में पिछले 30 माह के कांग्रेसी शासनकाल में शहर की हालत खराब हो गई है।शहर के सभी वार्डों की साफ-सफाई, पेयजल सप्लाई की खराब व्यवस्था, सड़कों पर उड़ती धूल, अव्यवस्थित बाजार और जनता की मूलभूत समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, कल्पना जोशी, दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, विनोद अरोरा, मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, सतीश समर्थ, देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, पोषण साहू, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
