Breaking News

कलरीपायट्‌टु : मनीष कुमार का चयन खेलो इंडिया टीम में

द सीजी न्यूज 

हरियाणा के पंचकुला में 9 जून से 13 जून तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया कलरीपायट्टु नेशनल टूर्नामेंट के लिए मनीष कुमार साहू (बोरसी दुर्ग) का चयन हुआ है। दुर्ग जिला कलरीपायट्टु खेल संघ की सचिव व कोच  लीलिमा सोनी ने बताया कि कलरीपायट्टु खेल में खेलो इंडिया के लिए छत्तीसगढ़ के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें दुर्ग जिले से केवल मनीष कुमार साहू छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

मनीष कुमार का चयन होने पर जिला अध्यक्ष ऋतु सिंह, बोरसी वार्ड 52 पार्षद  गायत्री साहू सहित रविशंकर स्टेडियम मार्शल आर्ट्स के सीनियर खिलाड़ियों ने शुभकामनायें दी हैं।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!