द सीजी न्यूज
मशहूर पंजाबी गायक कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दुर्ग में एनएसयूआई ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। हमलावरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एनएसयूआई के सोशिल मीडिया प्रदेश कार्यकारी समन्वयक गोल्डी कोसरे व छात्र नेता देवेश राजपूत सहित एनएसयूआई नेताओ ने गांधी प्रतिमा के सामने मूसेवाला की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोल्डी कोसरे ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की मेहनत और लगन के कारण वे पूरे पंजाब में सभी के चहेते थे। साजिश का शिकार बनाकर उनकी आवाज को हमेशा के लिए शांत कर दिया गया। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने कहा कि सिद्दू मूसेवाला की उम्र महज 29 साल थी। कम उम्र में ही लगातार कामयाबी की ओर आगे बढ़ रहे थे। एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले सिद्धू मूसेवाला अपने गानों के माध्यम से युवाओं को कभी हताश या निराश ना होने और कड़ी मेहनत कर सफल होने के लिए प्रेरित करते रहे। पंजाब सरकार द्वारा बिना सोचे समझे सुरक्षा में कटौती करने के फैसले के बाद साजिशकर्ताओं ने उनकी हत्या कर दी। उन्होंने इस हत्याकांड के सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवेश राजपूत, हर्षवर्धन, दद्दू गंगे, प्रतीक, मयंक, यश, महेश, प्रीतम, आर्या, संस्कार, साहिल, अमन, वसीम, विकास, राहुल, राज देवांगन, रुस्तम, जय व अन्य साथी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
