- मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों से की अपील :” छत्तीसगढ़ की सहजता, सरलता देखने फ़िल्म देखने जरूर जाएं “
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि ‘ भूलन द मेज ‘ फिल्म की मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा है कि मीडिया कर्मी अपने-अपने माध्यमों से फिल्म को प्रसारित करें जिससे छत्तीसगढ़ के कलाकारों, संस्कृति और पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा है कि फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिक टिकट की कम दर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म का आनंद उठा सकें। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में फिल्म देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ की सहजता, सरलता देखनी हो तो इस फिल्म को जरूर देखें। सीएम ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में दर्शक फिल्म देखने जाएंगे तो फिल्म के कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा, साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
