Breaking News

30.98 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य का विधायक-महापौर ने किया भूमिपूजन

  • जल्द से जल्द सुगम यातायात का जनता को मिले लाभ : वोरा

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस कार्य से वार्ड के नागरिकों के अलावा लोगों को सुगम आवागमन में मदद मिलेगी। इस क्षेत्र में 30 लाख 98 हजार रुपए की लागत से सड़क डामरीकरण किया जाएगा। डामरीकरण कार्य कराने के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार प्रकट किया।

भूमिपूजन के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार यहां सड़क डामरीकरण कराने की मांग की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की मांगो पर आज पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने वाली गली से होकर ब्राम्हण पारा होते हुए गवली पारा, शनिचरी बाजार से गंजपारा लड्डू दुकान तक सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है। यह कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, भोला महोबिया, ऋषभ जैन, सहायक अभियंता शंकर दयाल शर्मा, उपअभियंता भारती ठाकुर, उपअभियंता करण साहू मौजूद थे।

Check Also

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बेलचंदन ने सहकारिता मंत्री कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई

THE CG NEWS छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!