Breaking News

गितपहर में उर्वशी और संगीता की बातें सुनकर हंसने लगे मुख्यमंत्री : भेंट मुलाकात के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की

  • उर्वशी और संगीता ने बताई केंचुए से आर्थिक समृद्धि की कहानी : पहले केंचुओं को देखकर भागते थे : डर लगता था, लेकिन अब तो हमारे घर के सदस्य हैं
  • केंचुए से चल रहा है दो दर्जन महिलाओं का घर

द सीजी न्यूज 

गितपहर में सैकड़ों लोगों के बीच महिलाओं की बातें सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हंस पड़े। भेंट-मुलाकात के दौरान आए लोग भी हंसते रहे। दरअसल, कांकेर के गीतपहर ग्राम पंचायत में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि पहले वे केंचुए को देखकर भागती थी। केंचुए से उन्हें डर लगता था। लेकिन अब केंचुओं को ही अपना मितान बना लिया है। केंचुए से उनकी आर्थिक समृद्धि का द्वार खुल गया है। भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं भी की। 

गीतपहर की रहने वाली उर्वशी जैन ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले गौठान के माध्यम से केंचुआ पालन का काम शुरू  किया था और आज सरस्वती महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से उर्वशी अब तक 1 लाख 37 हजार रुपए के 7 क्विंटल केंचुए बेच चुकी हैं। अभी भी नए गौठानों और किसानों की आपूर्ति के लिए पर्याप्त केंचुए हैं। वर्मी कंपोस्ट बेचकर 1 लाख 39 हजार रुपए का लाभ कमा चुकी हैं। जेपरा ग्राम की रहने वाली संगीता पटेल भी डेढ़ वर्षों में 90 हजार रुपए के 5 क्विंटल केंचुए बेच चुकी हैं और इन्हीं केंचुओं की मदद से 40 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचकर 2 लाख रुपए का लाभ कमाया है।


उर्वशी और संगीता को शुरूआत में कृषि विभाग ने केंचुए उपलब्ध कराए थे। केंचुओं की संख्या बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया और अब निजी व्यापारियों के अलावा खुद कृषि विभाग भी इन केंचुओं को इनसे खरीद रहा है। उर्वशी और संगीता ने बताया कि पहले केंचुओं को देखकर डर लगता था, लेकिन अब ये घर के सदस्य हैं। क्योंकि, इनसे ही हमें आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है।

गितपहर में मुख्यमंत्री की घोषणाएं

  • गितपहर में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा
  • चारामा में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा
  • जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा, स्थान जल्द ही कलेक्टर तय करेंगे।
  • बासनवाही एवं बारगरी में उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा।
  • भानुप्रतापपुर विधानसभा के सभी देवगुड़ी और घोटुल के प्रस्ताव स्वीकृति की घोषणा।

Check Also

सीएम साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा की दिशा में जशपुर पुलिस की अभिनव पहल, हेलमेट बैंक में उपलब्ध कराए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!