- सुबह के समय पूरे शहर में होगी पानी सप्लाई
द सीजी न्यूज
दुर्ग / शनिवार 4 जून को सुबह पूरे शहर में पानी सप्लाई करने के बाद शाम के समय नगर निगम के नल नहीं खुलेंगे। विद्युत मंडल द्वारा प्री मानसून मेंटेनेंस कार्य के लिए फिल्टर प्लांट की बिजली बंद रखी जाएगी। इसके कारण शाम के समय पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद जताया है। जरूरत के अनुसार शहर के वार्डों में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई की जाएगी। नागरिकों से सुबह के समय ज्यादा से ज्यादा पानी स्टोर करने की अपील की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
