Breaking News

चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हास्पिटल कचांदुर में 13 जून से शुरू होगी ओपीडी

  • हाइपर टेंशन सहित स्ट्रेस मैनेजमेंट क्लीनिक की सुविधा भी

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल ( सीसीएम) कचांदुर में ओपीडी सेवाओं की शुरुआत 13 जून से हो जाएगी। हास्पिटल में ज्यादा से ज्यादा नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें, इसके लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने डॉक्टर्स व स्टाफ की मीटिंग लेकर बुनियादी सुविधाओं के साथ ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी के साथ-साथ  वैक्सीनेशन और फैमिली प्लानिंग सेक्शन में डॉक्टरों को विशेष ध्यान देने कहा।

स्ट्रेस मैनेजमेंट क्लीनिक के साथ-साथ उपलब्ध होंगे कई विशेषज्ञ 

अनियमित जीवन शैली के कारण लोग डायबिटीज और हाइपर टेंशन जैसे बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। सीसीएम कचांदुर में स्ट्रेस मैनेजमेंट क्लीनिक  की शुरुआत की जाएगी, जो अपनी तरह की अनूठी पहल होगी। सीसीएम में जनरल फिजिशियन ,स्त्री रोग, हड्डी रोग, नाक-कान-गला, शिशु और आंख रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल में मोतियाबिंद, फैमिली प्लानिंग अन्य रोगों से संबंधित ऑपरेशन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) से सेहतमंद बनेंगे बच्चे

बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सीसीएम कचांदुर में कुपोषण की स्थिति से निपटने के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र भी खोला जाएगा। यहां 5 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाएगा और उन्हें 14 दिन तक स्पेशल डाइट और इलाज मुहैया कराया जाएगा।आहार विशेषज्ञों और डॉक्टरों की उपस्थिति में बच्चों के खान-पान का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पीके पात्रा, डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. किरण, डॉ. कलीन्द्री कुमार, डॉ. विनम्रता, डॉ प्रीतम राजपूत, आकांक्षा तिवारी, राकेश कुमार, ज्योत्सना भारती उपस्थित रहे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!