Breaking News

जनसमस्या समाधान शिविर : वोरा ने निगम अफसरों को समस्याओं का तत्काल निराकरण करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग / नगर निगम के वार्ड 53 और 54 के नागरिकों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 232 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पट्टा से संबंधित 107 आवेदन थे। मांग और शिकायतों पर आधारित 19 आवेदन मिले। पेंशन के 5 हितग्राहियो के खाते में राशि भेजने की जानकारी देकर त्वरित निराकरण किया गया। विधायक अरुण वोरा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को आवेदनों को गंभीरता से लेने और त्वरित निराकरण करने के लिए भी कहा।

प्रधानमंत्री आवास के 27 आवेदन आए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया। कई लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, गार्डन में वृक्षारोपण और गार्डन के संधारण कार्य के लिए आवेदन दिये। शिविर में महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर व पार्षद अनूप चंदनिया, संजय कोहले, नेता प्रतिपक्ष पार्षद अजय वर्मा, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, विकास यादव उपस्थित थे।

शिविर में विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा 7 हितग्राहियों को मौके पर ही राशन कार्ड वितरित किया गया। शिविर में आने वाले सभी लोगों को विभागों के द्वारा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मुहैया कराई गई।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!