Breaking News

वोरा ने प्रमुख नालों के सफाई अभियान का निरीक्षण किया : बारिश शुरू होने से पहले बड़ी नालियों और नालों की सफाई का काम पूरा करने दिये निर्देश

  • नाले की सफाई के लिए गैंग में अतिरिक्त कामगार लगाएं : वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो  
  • सख्त निर्देश दिये : बारिश होने पर बस्तियों में जलभराव न होने पाए

द सीजी न्यूज

विद्यापीठ स्कूल के पास शंकर नाले की सफाई पर विधायक ने संतोष जताया

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज शहर के प्रमुख नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। वोरा ने शंकर नाला, शक्ति नगर नाला और केलाबाड़ी नाले में सफाई का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। वोरा ने साफ कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई का काम पूरा हो जाना चाहिए।

केलाबाड़ी नाले के तल में जमा कचरे को हटाने दिये निर्देश

गया नगर के पास नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक अरुण वोराविद्यापीठ स्कूल के पास शंकर नाला का निरीक्षण करने के बाद वोरा उरला टेल एरिया में भी सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नाले में उगी झाड़ियों की सफाई जरूरी है। इसके कारण पानी का बहाव रुकता है और बस्तियों में जलभराव होने लगता है। इसी तरह नाले में प्लास्टिक आदि का कचरा रोकने के लिए जगह-जगह जालियां लगाई गई हैं। इन जालियों की नियमित सफाई होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि नालों की सफाई के दौरान वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।      

वोरा ने उरला टेल एरिया में किसी भी सूरत में पानी का बहाव न रुकने की व्यवस्था करने कहा

पार्षद देव नारायण चंद्राकर ने विधायक अरुण वोरा से शक्ति नगर नाले की सफाई के लिए वार्ड के सफाई कामगारों की ड्यूटी न लगाने का अनुरोध किया …

वोरा ने केलाबाड़ी नाला और शक्तिनगर नाला का निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान को अगले एक हफ्ते के भीतर सभी नालों की सफाई का  कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये। दीवान ने बताया कि 3 माह पहले भी सभी नालों की सफाई का काम किया जा चुका है। अब मानसून से पहले नालों की सफाई की जा रही है। बारिश में नालों के कारण जलभराव की नौबत नहीं आएगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद देव नारायण चंद्राकर, निगम के ईई एसडी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, पप्पू श्रीवास्तव मौजूद थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!