- मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर किया विचार-विमर्श
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से और बॉक्सिंग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। विजेंदर सिंह भारत के ऐसे पहले बॉक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता है।

विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में मैच करने की सहमति दी। इस मैच में विजेंदर सिंह का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज से होगा। विजेंदर सिंह ने वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किए। मुख्यमंत्री ने भी विजेंदर सिंह को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
