Breaking News

शंकर नाला पक्कीकरण का बचा काम पूरा करने में लेटलतीफी : कमिश्नर ने ठेकेदार को फटकार लगाई : नोटिस जारी

  • 20 जुन तक काम पूरा न करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / शहर के शंकर नाले का पक्कीकरण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मण्डावी लगातार शंकर नगर नाला पक्कीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेते रहे हैं और लगातार सख्त निर्देशों के बाद अब शंकर नाला पक्कीकरण कार्य पूर्ण होने वाला है। आज निगम आयुक्त हरेश मण्डावी ने विभागीय अधिकारियों के साथ शंकर नाला के पक्कीकरण कार्य का जायजा लिया।

संतराबाड़ी के पास छोटी से पुलिया के निर्माण में ठेकेदार द्वारा लेटलतीफी की जा रही है। उन्होंने मौके पर उपस्थित ठेकेदार को कार्य में लेटलतीफी करने पर फटकार लगाई। कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि 20 जुन तक यह काम पूरा  करने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करें। ऐसा न करने पर संबंधित ठेकेदार व अधिकारियो के विरूद्ध जवाबदेही तय की जाएगी।

निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अधिकारी खुद फील्ड में रहकर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लें और जानकारी दें।  निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आरके पाण्डेय, सहायक अभियंता आरके जैन, उपअभियंता सुरेश केवलानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व ठेकेदार उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!