द सीजी न्यूज
भिलाई-3 / उमदा रोड भिलाई -3 स्थित मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कार्य का आज महापौर निर्मल कोसरे ने प्रारंभ कराया। नगर निगम भिलाई – चरोदा द्वारा मुक्तिधाम को बेहतर स्वरूप प्रदान करने 98 लाख रुपए की लागत से योजना तैयार की है। महापौर निर्मल कोसरे ने आज पूजा अर्चना के बाद यहां होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
योजना के तहत सभी कार्य पूर्ण होने पर उमदा रोड स्थित मुक्तिधाम का स्वरूप बदल जाएगा। मुक्तिधाम के चारों ओर बाउण्ड्रीवाल बनाकर शव दाह शेड का जीर्णोद्धार किया जाएगा। यहां प्रतीक्षालय, पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जाएगी। महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि भिलाई -3 में एकता नगर में भी एक सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम है। शहर के विस्तार के साथ ही उमदा रोड के मुक्तिधाम को भी विकसित करने का निर्णय नगर निगम ने लिया है। यहां सुविधाओं के अभाव से अंतिम संस्कार में आने वालों को कईं तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में सभी तरह की दिक्कतें खत्म हो जाएगी।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग प्रभारी संतोषी निषाद, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एम. जॉनी, एस. वेंकट रमना, मनोज डहरिया, पार्षद संतोष तिवारी, टेनेन्द्र ठाकरे, डे साहब वर्मा, मनीष वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, लावेश मदनकर, बी. एन. राजू, भागीरथी निर्मलकर, युवराज कश्यप, इंद्रजीत यादव आदि उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
