Breaking News

उजाड़ टापू को डेढ़ महीने की मेहनत से बनाया खूबसूरत आइलैंड : झूम उठेगा पर्यटकों का दिल

  • मुख्यमंत्री ने दिये टूरिज्म टिप – जलाशय के किनारों पर बनाएं हट, हट में स्टे करना पर्यटकों को लुभाएगा

द सीजी न्यूज 

प्रकृति की गोद मे बसे कोरिया जिले को एक नया टूरिज़म डेस्टिनेशन मिल गया है। मुख्यमंत्री ने आज झुमका जलाशय के मध्य “झुमका आइलैंड” का लोकार्पण किया। चारों तरफ पानी से घिरे इस टापू पर आकर पर्यटकों का दिल झूम उठेगा। मुख्यमंत्री को कलेक्टर ने बताया कि पहले यह टापू उजाड़ हालत में था। डेढ़ महीने की मेहनत से इसे आकर्षक रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड के सौंदर्यीकरण की तारीफ की। उन्होंने जलाशय के किनारों पर हट बनाने कहा। हट में स्टे पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक रहेगा।

 बोट राइडिंग कर मुख्यमंत्री

बोट राइडिंग कर पहुंचे आइलैंड
मुख्यमंत्री झुमका जलाशय के बोट क्लब की तरफ से बोट राइडिंग करते हुए जलाशय के मध्य झुमका आइलैंड पहुंचे। इस दौरान पानी पर मुख्यमंत्री का काफिला नज़र आया. जिसे जेटस्की राइडर्स द्वारा आइलैंड तक एस्कॉर्ट किया गया।

आइलैंड पहुंचते ही कर्मा नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति देते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर झुमका आइलैंड का लोकार्पण किया। उन्होंने आइलैंड पर एलईडी लाइट से सुसज्जित ‘आई लव कोरिया’ सेल्फी पॉइंट का बटन दबा कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर कोरिया टूरिज्म की वेबसाइट लांच किया। उन्होंने कोरिया टूरिज्म पर बनी एक फ़िल्म को भी प्ले किया। उन्होंने आइलैंड पर आम के पौधे का भी रोपण किया।

आम के पेड़ पर झूले का आनंद लिया

मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में आम के पेड़ पर लगे झूले का खूब आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर लगे झूलों को देखकर पूछा- सावन कबसे लग रहा है।

 टूरिज्म टिप- जलाशय के किनारों पर बनाएं हट, हट में स्टे लुभायेगा पर्यटकों को

मचान पर लिया जेटस्की वाटर स्पोर्ट्स और ग्रीन टी का आनंद

मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में बने मचान से जेटस्की राइडर्स द्वारा किये गए वाटर स्पोर्ट्स के रोमांचक करतबों के प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने झुमका आइलैंड में बने मचान पर बैठकर शाम के रिवर साइड व्यू का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने मचान पर ही झुमका आइलैंड के रेस्टॉरेंट की ग्रीन टी और साबू दाना बड़ा, भजिया, फरा, कोसम फल और जामुन का स्वाद लिया।

बच्चों के साथ खेला वॉलीबॉल

मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए वॉलीबॉल को थ्रो किया। बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी ली और तस्वीर भी खिंचवाई।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!