Breaking News

विधायक वोरा ने किया विनम्र अनुरोध : सड़कों पर ग़ड्‌ढे भरने चलाएं अभियान : रात के समय न रहे अंधेरा : आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने कार्य करें अफसर

द सीजी न्यूज 

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने जिला प्रशासन, पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसरों से विनम्र अनुरोध किया है कि सड़कों पर गड्‌ढों को भरने और स्ट्रीट लाइट का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा सहित से फोन पर चर्चा करते हुए कहा है कि वे इन सभी कार्यों की बारीकी से समीक्षा करने के साथ ही विभागीय कामकाज में कसावट लाएं। सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण भी लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर में आवारा मवशियों को पकड़ने का अभियान लगातार चलाने की जरूरत है। 

वोरा ने कलेक्टर से आज इन सभी समस्याओं का निराकरण करने कहा है। उन्होंने कहा कि जीई रोड, गौरवपथ सहित अन्य रुके हुए अपूर्ण विकास कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करना जरूरी है। जो कार्य बारिश के दौरान हो सकते हैं, उन सभी विकास कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए। कलेक्टर ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वे इन सभी समस्याओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराएंगे।

वोरा ने कहा कि बारिश के मौसम में सड़कों पर छोटे-बड़े गड्‌ढे के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। रात के समय जीई रोड, गौरवपथ, मालवीय चौक से जेल रोड सहित कई प्रमुख सड़कों की स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण समस्या और बढ़ गई है। वोरा ने महमरा तट पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक उपाय करने भी कहा है।

वोरा की पहल पर कलेक्टर ने डीईओ को  जर्जर स्कूलों की मरम्मत कराने कहा

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा को लेकर विधायक अरुण वोरा द्वारा चिंता जताने पर कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में डीईओ को निर्देश दिये गए हैं। जर्जर स्कूलों में  आवश्यकतानुसार मरम्मत व निर्माण कार्य कराने कहा गया है। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल भवन की हालत सुधारी जाएगी।

एक हफ्ते के भीतर महमरा तट पर लगाएं गेट

वोरा ने जल संसाधन विभाग के अफसरों से कहा है कि शिवनाथ नदी के महमरा तट पर एक सप्ताह के भीतर गेट लगाया जाए। नदी को दोनों ओर एनीकट के तट पर गेट लगाया जाए और यहां सुरक्षा गार्ड भी तैना किये जाएं। ताकि एनीकट ओवरफ्लो होने पर लोग रिस्क लेकर यहां से आवाजाही न कर सकें। पूर्व में ऐसी कई घटनाओं के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यहां चाक चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। वोरा ने निगम आयुक्त व अन्य विभागों के अफसरों से कहा है कि जन समस्या समाधान शिविर के आवेदनों का भी तत्काल निराकरण करें।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!